भिटौली। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमिका से मिलने रविवार की देर रात श्यामदेउरवा क्षेत्र का युवक पहुंच गया। ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सूचना के अनुसार, दोनों में काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रविवार की रात करीब 12 बजे युवक प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंच गया। जैसे ही वह घर में घुसा परिजनों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने घर का दरवाजा बंदकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंच गए। भागने का प्रयास कर रहे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसके कपड़े फट गए एवं उसे कुछ जगह चोटें भी आई हैं। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने तहरीर मिलने की पुष्टि की। संवाद