फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गोकशी की आशंका में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़ा

Mon, 26 Aug 2024 02:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां क्षेत्र के ग्राम सभा सेमरा चंद्रौली व बसवार के सीवान में एक गोवंश बास में बंधा मिला। ग्रामीणों ने गोकशी की आशंका में एक संदिग्ध को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम सेमरा चंद्रौली के कुछ युवक बसवार रोड पर टहलने जा रहे थे। उन्होंने एक छुट्टा गोवंश को बदहवास हालत में बंधा देखा। थोड़ी दूर पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों का कहना था कि गोकशी के इरादे से गोवंश को बांधा गया था। मौका नहीं मिलने के कारण आरोपी गोकशी की घटना को अंजाम नहीं दे सका। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि वह भिटौली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। पुलिस ने रातभर उसे थाने में बैठाने के बाद रविवार को 151 में चालान कर दिया। थानाध्यक्ष राहुल शुक्ला ने बताया कि गोकशी का मामला नहीं है। मामले में पकड़े गए सलाउद्दीन निवासी जद्दू पिपरा का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें