फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने विक्षिप्त युवक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। थाना क्षेत्र के सिसवा राजा में बुधवार को शाम को एक विक्षिप्त युवक को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। पुलिस की मौजूदगी मेंविक्षिप्त युवक और बच्चे को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सेमरा राजा निवासी अनंत प्रजापति मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जाता है। वह बुधवार शाम लगभग सात बजे अपनी साइकिल से सिसवा राजा गया हुआ था। इस दौरान उसने सिसवा राजा के ही एक बच्चे राज चौहान (6) को अपनी साइकिल पर बैठा लिया और साइकिल चलाते हुए नहर की पटरी पर जाने लगा। बच्चे को एक अनजान युवक के साइकिल पर बैठा देख ग्रामीणों को कुछ संदेह हुआ।
ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए उक्त युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक को सिसवा राजा ग्राम प्रधान के घर बैठा दिया। उसके बाद महराजगंज कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि आरोपी युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें