फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेंदुए के हमले से दहशत में ग्रामीण, अपनों व मवेशियों की कर रहे चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गनेशपुर टोला सगरहवा में तेंदुआ के हमले के बाद दहशत में हैं ग्रामीण
विज्ञापन



नौतनवा। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के मधवलियां रेंज के जंगल के किनारे बसे गांव गनेशपुर टोला सगरहवा में सोमवार की देर शाम गांव के राधेश्याम पर तेंदुए के हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग जंगल की तरफ पशुओं को ले जाने से डर रहे हैं।
सोमवार की देर शाम गनेशपुर टोला सगरहवा निवासी राधेश्याम पर तेंदुआ ने हमला कर घायल कर दिया। तेंदुए की हमले की ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीण अपने मवेशियों और स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। शाम होते ही लोग घरों में दुबक जा रहे हैं। साथ ही देर रात तक लोग मवेशियों की सुरक्षा में जग रहे हैं। ग्रामीण योगेंद्र, रघुनाथ, रामकेवल, काशीराम, राजेश, अजमत, हरिराम, शेषमन, प्रमोद आदि ने बताया कि तेंदुआ के आने से डर बना हुआ है कि कहीं गांव में आकर किसी पर हमला न कर दे।
विज्ञापन


जंगल के किनारे बसे गांवों में तेंदुओं का आतंक बना रहता है। जंगल से भटककर शिकार की तलाश में निकले तेंदुए मौका देखकर कभी बकरी, कभी मवेशियों तो कभी लोगों पर हमला कर देते हैं। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के मधवलिया रेंज, उत्तरी चौक रेंज तथा लक्ष्मीपुर रेंज के जंगल के किनारे बसे गांवों में अक्सर तेंदुआ कहीं न कहीं दिख जाता है। इन क्षेत्रों में अक्सर तेंदुए के हमले की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष की घटनाओं पर नजर डालें तो 11 जनवरी को मधवलिया रेंज के गनेशपुर बीट के जंगल के किनारे बसे गांव बेलहिया, अमहवा के सिवान में तेंदुए ने पांच लोगों को घायल कर दिया था। उसके बाद 14 जनवरी को सगरहवा गांव के पास महाव नाले के पास चर रही अनवर बकरी को तेंदुआ दबोच ले गया था।
वन दरोगा राजेश तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों से सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें