फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीण बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को तेज आंधी में पोल गिरने से बाधित हुई थी बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

नौतनवा। तहसील क्षेत्र के गांव चकदह गांव में तीन दिन से बिजली नहीं आने से ग्रामीण परेशान हैं। उमस भरी गर्मी में बिजली न मिलने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। हालत यह है कि लोगों के मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। शिकायत के बावजूद अभी तक सुधार नहीं हुआ है।
चकदह गांव में कुल 22 टोलों में 15 हजार से अधिक आबादी है। शुक्रवार को आई आंधी में पोल गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। तबसे यहां के लोग परेशानी झेल रहे हैं। ग्रामीण बंदेश्वर सिंह, शिवनाथ प्रसाद, रीमा, चंद्रभान प्रसाद, हरि प्रकाश, जंग बहादुर, राजेश, काशीराम, दयाशंकर इत्यादि ने बताया कि तीन दिनों से बिजली नहीं आने से उमस भरी गर्मी में रात में नींद पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

साथ ही लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित है। ग्राम प्रधान वीरेन्द्र कुमार राजभर ने बताया कि शुक्रवार को आई तेज आंधी में मनिकापुर टोले पर विद्युत पोल गिर गया था, तब से पूरा गांव अंधेरे मेंं रहने को अभिशप्त है। जेई से कई बार कहा गया लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

एसडीओ सतीश रावत ने बताया कि बिजली का पोल टूट गया है। इसकी वजह से आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है। जेई ने बताया कि पोल लगाने के लिए ठेकेदार से कहा गया है। पोल लगने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें