फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्राम सचिव की आईडी हैक, 45 जन्म प्रमाण पत्र जारी

Fri, 06 Jun 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के एक पंचायत सचिव की आईडी हैक कर 45 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। सचिव को आईडी पर तो यह जानकारी नहीं मिल रही कि किसके नाम से और किस ग्रामपंचायत के लिए प्रमाणपत्र जारी हुए हैं, लेकिन सचिव के मोबाइल नंबर पर जन्मप्रमाणपत्र के जारी होने के संदेश लगातार पहुंच रहे हैं। परेशान सचिव ने अपने एडीओ पंचायत के माध्यम से डीपीआरओ को रिपोर्ट की।
विज्ञापन

ऋषिराज पटेल पनियरा विकास खंड में इन दिनों सचिव का दायित्व देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर पिछले तीन दिन से बृहस्पतिवार तक कुल 45 मैसेज पहुंचे जिसमें जन्म प्रमाणपत्र उनकी आईडी से जारी किए जाने की पुष्टि हो रही है। लेकिन उन्हें आईडी खोलकर देखने पर यह नहीं दिख रहा कि किसके नाम से और किस ग्राम पंचायत के लिए जन्मप्रमाणपत्र जारी किया गया है। लगातार पहुंच रहे संदेश से परेशान होकर पनियरा एडीओ पंचायत के माध्यम से मामले की सूचना बृहस्पतिवार डीपीआरओ को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें