फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डिजिटल हुए ग्राम सचिवालय, क्यूआर से ही होगा भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों को नकद भुगतान करने से मिली निजात
विज्ञापन

ग्राम सचिवालयों ने डिजिटल दौर की तरफ बढ़ाया कदम
महराजगंज। जनपद के सभी 882 ग्राम सचिवालयों को पूरी तरह डिजिटल करने के बाद अब भुगतान प्रक्रिया भी डिजिटल कर दी गई है। नए वित्तीय सत्र से इस व्यवस्था को सभी गांव में प्रभावी करने वाला गोरखपुर मंडल का पहला जनपद बन गया है। ग्राम सचिवालय में अब प्रत्येक कार्य के लिए शुल्क भुगतान क्यूआर कोड से ही होगा। आज से नकद राशि किसी भी ग्राम सचिवालय में नहीं ली जाएगी।
ग्राम सचिवालय में मिलने वाली सरकारी सेवाओं के लिए अब ग्रामीणों को नकद भुगतान के लिए जिले में पंचायत सेवाओं का शुल्क जमा करने के लिए क्यूआर कोड आधारित डिजिटल भुगतान की व्यवस्था शुरू कर दी है। सभी 882 ग्राम पंचायत सचिवों को ओएसआर (ऑनलाइन सर्विस रजिस्टर) का क्यूआर कोड उपलब्ध कराया गया है। ग्रामीण क्यूआर कोड स्कैन कर विभिन्न सेवाओं का शुल्क ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन मिलेंगी 243 सेवाएं
ग्राम सचिवालय से मृत्यु प्रमाण पत्र, आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड समेत कुल 243 सेवाएं ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर उपलब्ध हैं। ग्रामीणों को इन सेवाओं का लाभ ग्राम पंचायत सचिवालयों के माध्यम से मिल रही हैं। पारदर्शिता बढ़ाने के लिए क्यूआर कोड आधारित भुगतान व्यवस्था लागू की गई है। इससे लाभार्थी आसानी से डिजिटल माध्यम से शुल्क जमा कर सकेंगे और सभी लेनदेन पारदर्शी होगा व रिकॉर्ड भी सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन

वर्जन
नए वित्तीय सत्र के प्रारंभ होने से पहले जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में 09 मार्च से डिजिटल शुल्क लेने की व्यवस्था प्रभावी कर दी गई है। सभी सचिवालय को क्यूआर कोड जारी कर दिया गया है।
-श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ, महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें