फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्राम प्रधान ने निकाल ली रकम, उपकेंद्र का नहीं कराया मरम्मत

Mon, 22 Jul 2024 09:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के मुसहर बस्ती बैठवलिया गांव स्थित उपकेंद्र की मरम्मत और साफ-सफाई के लिए ग्राम प्रधान ने रकम की निकासी कर ली है। जबकि उक्त कार्य करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को केवल आश्वासन दे रहे हैं। ऐसे में ग्राम प्रधान की मनमानी से परेशान होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर सूचना दी है।
विज्ञापन

18 जुलाई को मुख्य चिकित्साधिकारी को भेजे गए पत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अंग्रेस सिंह ने बताया है की सात जून को आईजीआरएस से एक शिकायत मिली थी, की बैठवलिया स्थित उपकेंद्र की मरम्मत और साफ-सफाई नहीं कराई जा रही है। जबकि करीब तीन माह पहले ही उक्त उपकेंद्र का मरम्मत कार्य और साफ सफाई के लिए ग्राम प्रधान की ओर से रकम की निकासी कर ली गई है। मामले में ग्राम प्रधान से मोबाइल के जरिए कई बार बात की गई, लेकिन हर बार ग्राम प्रधान की ओर से बताया जाता है कि एक सप्ताह के अंदर मरम्मत और साफ-सफाई का कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा, लेकिन ग्राम प्रधान की ओर से अभी तक उपकेंद्र का मरम्मत कार्य और साफ सफाई नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें