महराजगंज। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के अगया गांव में ग्राम और उनके भतीजे पर बीएलओ के पति अश्वनी पांडेय ने गाली-गलौज का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।
अश्वनी पाण्डेय की पत्नी शशि प्रभा पाण्डेय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बूथ लेवल ऑफिसर के रूप में कार्यरत हैं, वह वोटर लिस्ट से जुड़े कार्यों में भी शामिल हैं। घटना की शुरुआत 31 दिसंबर 2025 को रात करीब 9:30 बजे हुई। प्रधान नरेंद्र यादव ने अश्वनी पाण्डेय को फोन पर गालियां दीं। अश्वनी पाण्डेय के अनुसार, प्रधान वोटर लिस्ट में नामों के जोड़ने और काटने को लेकर नाराज थे। करीब 10 बजे रात में प्रधान अपने भतीजे मुकेश यादव के साथ घर पहुंचे। भद्दी-भद्दी गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी। अश्वनी पाण्डेय ने 4 जनवरी को पुरन्दरपुर थाने में शिकायत की। थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बयाया कि शिकायत का संज्ञान लेते हुए आरोपी नरेंद्र नाथ यादव व मुकेश यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।