फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बेरोजगार युवाओं को कैरियर बना सरहद पार ब्राउन शुगर पहुंचा रहे धंधेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कम समय में अमीर बनने की लालच में तस्करी के धंधे में फंस रहे हैं युवा
विज्ञापन

एक चक्कर लगाने पर कैरियर को मिलते हैं कम से कम पांच से 10 हजार रुपये

महराजगंज। नशे में प्रयोग होने वाला इंजेक्शन ही नहीं ब्राउन शुगर भी नेपाल पहुंचाया जा रहा है। चंद दिनों में अमीर बनने की लालच में युवा इस धंधे में शामिल हो रहे हैं। बीते दिन ठूठीबारी के तीन युवक नेपाल में गिरफ्तार हुए हैं। एक चक्कर ब्राउन शुगर पहुंचाने पर कैरियर को कम से कम पांच से 10 हजार रुपये मिलते हैं। कम समय में ज्यादा पैसे कमाने की लालच में युवा अपना और दूसरों के भविष्य से भी खिलवाड़ कर रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो नेपाल की खुली सीमा से नशे में प्रयोग होने वाली सामग्री की तस्करी हो रही है। नए वर्ष में नवलपरासी जिले के सुनवल में नेपाल पुलिस ने लाखों रुपये की ब्राउन शुगर के साथ तीन भारतीय युवकों को गिरफ्तार किया। वहीं सोनौली पुलिस ने हरदी डाली सीमावर्ती गांव में लाखों रुपये के ब्राउन शुगर के साथ तीन नेपाली युवकों को गिरफ्तार किया था। नेपाल में पकड़े गए तीनों युवक सीमावर्ती कस्बा ठूठीबारी के रहने वाले हैं, इन्हें पकड़ने के लिए भैरहवा से नारकोटिक्स विभाग की टीम सुनवल पहुंची थी।
विज्ञापन

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को गुप्त सूचना मिली थी कि मादक पदार्थों की बड़े खेप की तस्करी होनी है। इसी सूचना पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम नवलपरासी पहुंचकर अपने ऑपरेशन में लग गई। टीम ने जब तस्करों को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उसमें से एक ने भागने की कोशिश की। इसके बाद सभी को लाखों के ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि तीनों ब्राउन शुगर पोखरा ले जाने वाले थे।
मादक पदार्थ के धंधे में फंसे युवा बेरोजगार
इस सिंडिकेट के सरगना सीमावर्ती क्षेत्र में बेरोजगार युवक को निशाना बनाते हैं। इसमें उनका पूरा नेटवर्क काम करता है। पहले बेरोजगार युवकों पर नजर रखी जाती है। इसके बाद उसकी जरूरत मालूम होते ही क्षेत्र में भ्रमण करने वाले सिंडिकेट में शामिल लोग रकम देते हैं। इसके बाद युवकों को धंधे में लगा देते हैं। चेहरा नया होने के कारण पकड़ आने की आशंका भी कम रहती है। ब्राउन शुगर के शौकीन नेपाली युवा महंगे दामों पर खरीदकर इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। तस्करों का नेटवर्क बाराबंकी, बनारस, गोरखपुर के भालोटिया मार्केट, पीपीगंज, सिसवा बाजार, नौतनवा और कोल्हुई तक फैला है।
विज्ञापन

वर्जन
गिरफ्तार तीन भारतीय युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर नारकोटिक्स विभाग कार्रवाई कर रहा है। सीमावर्ती क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ कर जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
-अनुपम श्रेष्ठ, एसपी, नवलपरासी, नेपाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें