फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन में कटी रही बिजली, कर्मी परेशान

विज्ञापन
विकास भवन में बिजली न आने से अपने कक्ष से बाहर लोगों की समस्याओं की सुनवाई करते सीडीओ पवन अग्रवाल? - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
विकास भवन में कटी रही बिजली, कर्मी परेशान
विज्ञापन

जनरेटर भी धुआं देकर हो गया बंद
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शनिवार को सुबह ही विकास भवन परिसर में लगे ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। जिसकी वजह से तीन घंटे तक बिजली नहीं मिली। कर्मियों ने जनरेटर चलवाया तो वह भी धुआं देकर बंद हो गया। बिजली न मिलने से अधिकारी से लगायत कर्मचारी तक उमस भरी गर्मी से परेशान नजर आए।
विज्ञापन

बिजली न होने की वजह से कुछ अधिकारियों ने बाहर कुर्सी लगवाकर शिकायतों की सुनवाई की। तीन घंटे बाद जनरेटर के जरिए बिजली आपूर्ति शुरू हुई तब जाकर अधिकारियों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। गर्मी से परेशान कर्मियों ने बताया कि सुबह से ही बिजली न होने व उमस के कारण समस्या हुई। बिजली खराब होने के कारण कर्मी घूमकर तथा पेड़ की छांव में बैठकर तो अधिकारी परिसर में टेबल लगाकर समस्याएं सुनते देखे गए। सीडीओ अपने कार्यालय के बाहर समस्याएं सुनते दिखे। पंचायत राज विभाग के कर्मी कार्यालय के बाहर फाइल फैलाकर काम करते नजर आए। डीआरडीए में भी कर्मी कमरा छोड़कर बाहर गर्मी से परेशान नजर आए। उमस व गर्मी से परेशान अधिकारियों व कर्मियों को देखकर सीडीओ पवन अग्रवाल ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को फोन कर आपूर्ति ठीक कराने को कहा। जिस पर पहुंचे एसडीओ ने केबल को बदलवाकर आपूर्ति बहाल कराई। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता हरिशंकर ने बताया कि विकास भवन परिसर में सर्विस केबल खराब था। जिसे बदलने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी गई।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें