फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बेस्ट ड्रिल में विजय को गोल्ड मेडल

Wed, 14 May 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। स्थानीय दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने परमहंस पाल पीजी कॉलेज गुरली सबया में आयोजित शिविर में बेहतर प्रदर्शन किया था। मंगलवार को कैडेटों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बेस्ट ड्रिल में सीनियर डिवीजन के विजय गुप्ता को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। वहीं टेजर हंट में अम्ब्रेश प्रजापति अनूप यादव, प्रिंस को गोल्ड मेडल रस्साकस्सी में मनोज विजय, भारती धनंजय निषाद और विष्णु कुमार को गोल्ड मेडल, नृत्य प्रतियोगिता में आराध्या बादल और अंशु साहनी को सिल्वर मेडल, नाटक में अनामिका और आंचल को सिल्वर मेडल मिला। वहीं फायरिंग में रवि चौहान अंजू आराध्या को सिल्वर मेडल, क्विज प्रतियोगिता में प्रिंस और अंशु साहनी को सिल्वर मेडल बेस्ट रनर में अनूप यादव को सिल्वर मेडल मिला। आंचल गौड़ और अनामिका को एनसीसी का प्रतीक चिह्न प्रदान किया गया। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य डॉ. हरिंद्र यादव ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने किया। लेफ्टिनेंट शेषनाथ ने कहा कि 10 दिवसीय कैंप में कैडेट्स ने विविध कार्यक्रम के माध्यम से रक्षा और सुरक्षा के उपाय जाना। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट तुलसी प्रसाद, डॉ. पंकज कुमार गुप्त, सुनील कुमार, विनोद कुमार, सूर्य प्रकाश गुप्त, आशुतोष कुमार, अखिलेश कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें