जिम में युवकों के बीच पानी पीने को लेकर हुआ था विवाद
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ली स्थित एक जिम सेंटर में सोमवार को पानी पीने को लेकर शुरू हुआ विवाद जिम से बाहर निकलने के बाद मारपीट में बदल गया। जंगल गुलरिहा और अड्डा बाजार के रहने वाले युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
जानकारी के अनुसार जिम के अंदर पानी पीने को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों पक्ष जिम से बाहर निकल आए। बाहर आते ही विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे से भिड़ गए। देखते ही देखते मौके पर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान जंगल गुलरिहा निवासी एक युवक के सिर पर हाथ में पहने कड़े से हमला किए जाने की बात सामने आ रही है। इससे युवक के सिर में चोट लगने की जानकारी मिली है। हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही घटना की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोल्हुई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसओ कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। प्राप्त तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।