फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जुर्माना नहीं अब सीज किए जाएंगे बिना नंबर प्लेट वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। एचएसआरपी की अनिवार्यता प्रभावी हुए महीनों बीत चुके हैं। इसके बावजूद बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट वाहन दौड़ रहे हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन

परिवहन आयुक्त के पत्र पर विभाग 20 नवंबर से 20 दिसम्बर तक ऐसे वाहनों के विरुद्ध एआरटीओ के निर्देशन में अभियान चलाएगा। इस अभियान में अब बिना एचएसआरपी वाले वाहनों पर जुर्माना नहीं लगाया जाएगा उन्हें बल्कि सीज किया जाएगा। अभियान की तैयारी में विभाग जुट गया है। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए यातायात पुलिस अभियान चला रही। अब परिवहन विभाग भी इसी माह एचएसआरपी को लेकर अभियान चलाया जाएगा। एआरटीओ कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में चार लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हैं। परिवहन विभाग ने अभियान की रूपरेखा तैयार कर ली है। एआरटीओ के नेतृत्व में आरआई व पीटीओ भी इस अभियान को धार देंगे। 20 नवंबर से 20 दिसम्बर पूरे एक माह यह अभियान प्रभावी रहेगा। अधिकारी बिना एचएसआरपी के चलने वाले वाहनों की जांच कर सीज करेंगे। इसकी प्रतिदिन समीक्षा भी की जाएगी।जिसकी निगरानी सीधे परिवहन आयुक्त कार्यालय से होगी। अभियान के तहत सीज होने वाले वाहनों की रिलीजिंग भी आयुक्त कार्यालय से ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें