फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पार्किंग के अभाव में सड़कों पर खड़े हो रहे वाहन, व्यापारी और राहगीर भी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में नहीं है पार्किंग स्थल, व्यापार हो रहा प्रभावित
विज्ञापन

महराजगंज। नगर पालिका क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से शहर की सड़कों पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे स्थानीय व्यापारियों के साथ ही खरीदारी करने आने वाले लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही लोगों को जाम की समस्या का भी सामना करना पड़ता है।
जानकारी के अनुसार, पीजी कॉलेज मार्ग, हनुमानगढ़ी चौराहा, बैंक रोड, मऊपाकड़ चौराहा समेत अन्य प्रमुख बाजारों में दुकानों के सामने सड़क किनारे वाहनों की कतार लगी रहती है। शहर में पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान नहीं होने के कारण लोग खरीदारी करने के दौरान अपने बाइक और अन्य वाहनों को दुकानों के सामने ही खड़ा कर देते हैं।
विज्ञापन

सड़क के दोनों किनारों पर वाहन खड़े होने से आवागमन के लिए जगह कम पड़ जाती है। कई बार पैदल चलने वालों को भी सड़क पर उतरकर गुजरना पड़ता है। वहीं यातायात पुलिस द्वारा सड़क किनारे या दुकानों के सामने खड़े वाहनों का चालान किए जाने से दुकानदारों और ग्राहकों की परेशानी और बढ़ जाती है।
हनुमानगढ़ी चौराहे के रहने वाले मनीष, प्रिंस और मोहित ने बताया कि यदि नगर में व्यवस्थित पार्किंग स्थल हो तो सड़क किनारे वाहन खड़े करने की समस्या काफी हद तक खत्म हो सकती है। इससे जाम की समस्या भी कम होगी। मऊपाकड़ चौराहे पर भी दुकानों के सामने बड़ी संख्या में वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े दिखाई दिए। नगर पालिका कार्यालय के सामने स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर भी सड़क किनारे वाहन खड़े होने से लोगों को परेशानी होती है।
स्पीकअप
नगर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। ग्राहक मजबूरी में दुकान के सामने बाइक खड़ी करते हैं। कई बार यातायात पुलिस चालान कर देती है तो ग्राहक दुकान पर आने से भी कतराने लगते हैं।
- श्याम कुमार, व्यापारी सिविल लाइन


पार्किंग की व्यवस्था होने से व्यापार प्रभावित नहीं होगा और लोग भी बिना किसी चिंता के खरीदारी कर सकेंगे। पार्किंग नहीं होने के कारण सड़कों के किनारे वाहन को खड़ा करना लोगों की मजबूरी है।
विज्ञापन

- रत्नेश श्रीवास्तव, व्यापारी लोहिया नगर
वर्जन

शहर में पार्किंग के लिए नगर जगह का चिह्नांकन कराया जा रहा है। जमीन उपलब्ध होते ही पार्किंग स्थल का निर्माण कराया जाएगा। इससे जाम की समस्या से भी लोगों को राहत मिलेगी और सड़क के किनारे वाहन खड़ी नहीं होगी।
- आलोक कुमार, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें