फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निजी स्तर से नहीं लगा सकेंगे सरकारी कार्यालयों में वाहन

Sun, 06 Apr 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सरकारी दफ्तरों में निजी संपर्कों से अब प्राइवेट वाहन नहीं लगाए जा सकेंगे। सरकारी विभागों को निजी वाहन के लिए एआरटीओ ऑफिस को आवश्यकता बतानी होगी। साथ ही जो अपना वाहन सरकारी दफ्तर में लगवाना चाहते हैं, उन्हें अपने वाहन की सुपुर्दगी परिवहन विभाग को देनी होगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण, उर्जा, कृषि, विकास व पंचायतीराज ऐसे विभाग हैं, जिनके लिए बड़ी संख्या में किराए पर निजी वाहन लिए जाते हैं। अब यह विभाग एआरटीओ ऑफिस को आवश्यकता के विषय में जानकारी देनी होगी, जिसके बाद विभाग उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। साथ ही जो अपना वाहन सरकारी दफ्तरों में लगाने के इच्छुक हैं, उन्हें भी वाहन पंजीकरण, फिटनेस, प्रदूषण, बीमा के प्रपत्र के साथ आवेदन करना होगा। प्रपत्र जांच के बाद विभाग वाहन का कंडीशन जांचेगा।
सभी जांच पूर्ण कर वह वाहन के कंडीशन आधार पर मासिक किराया तय करेगा। अगर वाहन स्वामी तय धनराशि पर सहमत होता है तो उसे वाहन की सुपुर्दगी परिवहन विभाग को देनी होगी। एआरटीओ विनय कुमार ने बताया कि सरकारी दफ्तरों में किराए पर प्राइवेट वाहन लगवाने के इच्छुक लोगों को सभी प्रपत्रों के साथ आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें