फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रात एक बजे तक वाहनों को मिला प्रवेश, बॉर्डर पर दो किमी घटी ट्रकों की कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम कम करने के लिए मंगलवार को 553 से अधिक ट्रकों का नेपाल भेजा गया
विज्ञापन

सोमवार को 15 किमी और मंगलवार को 19 किमी तक लगी थी वाहनों की कतार

सोनौली। नेपाल सीमा सोनौली पर मालवाहक वाहनों के दबाव को कम करने के लिए मंगलवार को रात एक बजे तक ट्रकों को नेपाल भेजा गया। देर रात तक 553 से अधिक मालवाहक ट्रकों का नेपाल निर्यात किया गया। इसका असर सीमा पर ट्रकों की कतार पर भी दिखाई दिया और कतार करीब दो किलोमीटर कम हो गई। इसके बावजूद जाम की समस्या बनी हुई है।
काठमांडो मार्ग सहित कई महत्वपूर्ण मार्गों पर भूस्खलन के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से सोनौली सीमा पर मालवाहक वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण पिछले कुछ दिनों से ट्रकों की लंबी कतार लगी हुई थी। सोमवार को यह कतार 15 किमी लंबी थी और मंगलवार को बढ़कर 19 किमी हो गई थी। इसके बाद दोनों देशों के अधिकारियों ने बैठक कर रात एक बजे तक सीमा को खुली रखने का फैसला लिया। इसके तहत मंगलवार की रात एक बजे तक वाहनों को नेपाल में प्रवेश मिला। परिणाम स्वरूप वाहनों की कतार दो किमी कम होकर 17 किमी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को दिनभर वाहनों की आवाजाही के बाद रात एक बजे तक निर्यात प्रक्रिया जारी रही। इस दौरान 553 से अधिक ट्रकों को नेपाल की ओर रवाना किया गया। लगातार वाहनों के सीमा पार करने से ट्रकों की कतार में बुधवार को पहुंचे करीब 300 वाहनों के बाद भी करीब दो किलोमीटर की कमी आई। वहीं इस बाबत सीओ नौतनवा बसंत कुमार सिंह ने बताया कि जाम की समस्या को लेकर नेपाल के अधिकारियों से वार्ता की गई है। समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें