फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेज गति से चलाया वाहन, स्पीड रडार गन से 40 का चालान

Tue, 12 Mar 2024 11:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अब मानक से अधिक गति से वाहन चलाया तो यातायात पुलिस की नजर से आप बच नहीं पाएंगे। पुलिस ने स्पीड रडार गन से फरेंदा मार्ग पर तीन माह में 16 बाइकें और 24 चार पहिया वाहनों का चालान किया है।
विज्ञापन

हर सड़क पर वाहन चलाने के लिए रफ्तार के मानक तय किए गए हैं। इसके बाद भी लोग मनमानी कर रहे हैं। तेज रफ्तार वाहनों के चलते आए दिन हादसे होते है, जिसमें लोगों की जान चली जाती है। इसके बाद भी लोग इन हादसों से सबक नहीं लेते हैं। तेज रफ्तार वाहनों पर नकेल कसने के लिए जिले की यातायात पुलिस को एक स्पीड गन रडार मिला है, जिसकी मदद से यातायात पुलिस वाहनों की रफ्तार का पता लगाकर उस पर कार्रवाई कर रही है। जांच के दौरान पकड़े जाने पर पहली बार जागरूक किया जा रहा है। दूसरी बार चालान कट रहा है।
ऐसे होती है कार्रवाई
यातायात प्रभारी अरूणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्पीड रडार गन से स्पीड को मापा जाता है। जिस सड़क पर वाहनों की रफ्तार चेक करनी होती है उस सड़क के तय रफ्तार को स्पीड गन रडार में डालते हैं। इसके बाद उस रोड पर जहां पर स्पीड लिमिट बोर्ड लगा रहता है वहां वाहनों की चेकिंग की जाती है। जो वाहन तेज रफ्तार आते हैं। स्पीड गन रडार से निकलने वाले प्वाइंट को वाहन पर फोकस करते है, जिससे वाहन की स्पीड गन रडार पर आ जाती है। इसके बाद उससे ब्लूटूथ से कनेक्ट उपकरण से स्पीड की पर्ची निकलती है। स्पीड अधिक रहने पर वाहन चालक को रोककर उसका चालान कर दिया जाता है। तीन माह में 16 बाइकें और 24 चार पहिया वाहनों का चालान किया गया है। इसमें हल्के वाहन का दो हजार, मध्यम और भारी वाहन का चार हजार का चालान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें