फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शहर में जाम, 500 मीटर की दूर तय करने में लग गए 20 मिनट

Tue, 12 Mar 2024 09:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/नौतनवां। सोमवार को सक्सेना चौक से लेकर दुर्गा मंदिर के आगे जाम लग गया। करीब 500 मीटर की दूरी तय करने में 20 मिनट लग गए। जाम में स्कूल बस भी फंसा रहा। यातायात पुलिस को जाम समाप्त कराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दूसरी ओर नौतनवा कस्बा के घंटाघर चौराहे से लेकर अस्पताल चौराहे तक वाहनों का लंबा जाम लगा हुआ था। इससे आने जाने में लोगों को काफी समस्या हुई।
विज्ञापन

रेलवे माल गोदाम जाने वाले मार्ग पर पुलिस बूथ से आगे रेलवे प्रशासन ने बैरियर लगा दिया है। बैरियर लगने से रेलवे परिसर में अनधिकृत रूप से आने-जाने वाले वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इससे बाजार करने आने वाले कुछ लोग अपना चार पहिया वाहन पुलिस बूथ के आसपास माल गोदाम मार्ग पर खड़ा कर बाजार करने चले जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। जब मालगाड़ी आने पर जब मालवाहक ट्रक माल गोदाम पर आते जाते हैं तो घंटा घर चौराहे पर सड़क की पटरी पर अतिक्रमण होने से ट्रक मोड़ते समय दोनों तरफ से वाहनों का लंबा जाम लग जाता है। साबिर अख्तर, मकसूद आलम, प्रिंस कुमार, जितेन्द्र कुमार, राम प्रसाद, अजय कुमार, रघुबर यादव, कमलेश यादव आदि लोगों ने बताया कि नगर में सड़क की पटरियों पर दुकान लगाने और वाहनों को खड़ा करने से हमेशा जाम लगा रहता है। अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार यादव ने बताया कि अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें