फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक क्लिक पर मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगी वाहन की डिटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
ई व्हीकल एप बताएगा कितनी बार हुई दुर्घटना
विज्ञापन

महराजगंज। अब पलक झपकते ही मोबाइल स्क्रीन पर किसी भी वाहन का विवरण देखा जा सकता है। अब तक इस सुविधा के लिए एम परिवहन वेबसाइट पर सुविधा थी लेकिन इसके लिए व्यक्तिगत खाता बनाने की शर्त प्रभावी थी। लेकिन परिवहन विभाग के नए ई व्हीकल एप के जरिये यह प्रक्रिया और आसान हो गई है। यह एप उन लोगों के लिए भी उपयोगी जो पुरानी गाड़ियों को खरीदते या इसका कारोबार करते हैं।
वाहनों का विवरण जानने की जरूरत को देखते हुए परिवहन विभाग की तरफ से नया एप विकसित कराया गया है। इस एप की खासियत यह है कि वाहन नंबर डालते ही वाहन का संपूर्ण विवरण उपलब्ध हो जाएगा। यह आसानी से जाना जा सकता कि वाहन का स्वामित्व किसके पास है। इतना ही नहीं इस एप के जरिये यह जानने की सहूलियत भी है कि उक्त वाहन से कितनी बार सड़क दुर्घटना कहां-कहां हो चुकी है। यह सुविधा पुरानी गाड़ियों को खरीदते समय उपयोगी साबित होगी। कई बार दुर्घटना के बाद वाहन स्वामी वाहन की बिक्री कर देते जिसके कारण खरीदार को असुविधा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ई व्हीकल एप विभाग की तरफ से विकसित कराया गया है। इसके जरिये वाहन के मालिकाना हक के साथ-साथ यह भी जान सकते हैं कि वाहन से कितनी बार कहां-कहां दुर्घटना हो चुकी है। सुविधाओं के चलते यह एप उपयोगी साबित होगी।
-आरडी प्रसाद वर्मा, संभागीय निरीक्षक परिवहन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें