फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सब्जी लदी गाड़ी का चालान, विक्रेताओं में रोष

Sat, 07 Jan 2023 10:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि सभी व्यापारियों का माल ट्रक, पिकअप, डीसीएम से सब्जी मंडी में आता है। सब्जी मंडी में जगह कम होने से परेशानी होती है। शुक्रवार को पिकअप मंडी में प्रवेश कर रहा था। ट्रैफिक पुलिस ने उस वाहन का पीछे से फोटो ले लिया।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट मोड़ के पास स्थित सब्जी मंडी परिसर में यातायात पुलिस कर्मियों के खिलाफ प्रदर्शन करते - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में सब्जी से भरे वाहन का ट्रैफिक पुलिस ने चालान किया तो नाराज सब्जी विक्रेताओं ने शुक्रवार को फरेंदा रोड सब्जी मंडी के सामने प्रदर्शन किया। एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन

सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि सभी व्यापारियों का माल ट्रक, पिकअप, डीसीएम से सब्जी मंडी में आता है। सब्जी मंडी में जगह कम होने से परेशानी होती है। शुक्रवार को पिकअप मंडी में प्रवेश कर रहा था। ट्रैफिक पुलिस ने उस वाहन का पीछे से फोटो ले लिया।

इसके बाद पिकअप के चालक से कुछ रकम की मांग की गई है। चालक के रकम न देने पर 10 हजार रुपये का चालान कर दिया गया है। इससे व्यापारियों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ पुलिस का यह व्यवहार ठीक नहीं है। अगर इस मामले कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापारी आंदोलन करेंगे। इस मौके पर लल्लू, अशफाक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें