फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टायर फटने से पलटी सब्जी लदी पिकअप, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर से सब्जी लेकर बिहार प्रांत के लौरिया जा रही थी पिकअप
विज्ञापन

रामकोला। गोरखपुर से बिहार के लौरिया जा रही एक सब्जी लदी पिकअप रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मेहंदीगंज के पास वाहन का पिछला टायर अचानक फटने से वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में पिकअप में सवार चालक समेत तीन लोगों में से दो व्यक्ति घायल हो गए।
घायल हुए लोगों की पहचान विपिन और रंजन प्रसाद के रूप में हुई है, दोनों बिहार के लौरिया के निवासी हैं। वे चालक के साथ पिकअप में सवार थे। घायलों ने बताया कि वे प्रतिदिन की तरह गोरखपुर से सब्जी लेकर जा रहे थे। उनकी मंजिल बिहार के लौरिया थी। उनकी पिकअप जब मेहंदीगंज के पास पहुंची, तभी अचानक पीछे का एक टायर फट गया। टायर फटने के कारण चालक वाहन पर अपना नियंत्रण नहीं रख सका। अनियंत्रित पिकअप तेजी से सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद घटनास्थल पर तत्काल अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पिकअप में लदी सारी सब्जियां सड़क पर बिखर गईं। दुर्घटना होते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। ग्रामीणों ने मिलकर पलटी हुई पिकअप को सीधा भी कराया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए रामकोला सीएचसी अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों की तत्परता से घायलों को समय पर सहायता मिल सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें