फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी नहीं की तो निलंबन तय

Fri, 04 Dec 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम व द्वितीय चरण के पंचायत निर्वाचन के मतदान में कई कर्मचारी समय से उपस्थित नहीं हुई। कई कर्मचारी ड्यूटी स्थान पर ही नहीं पहुंचे। इससे जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव गंभीरता से लिया है। शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के ऐसे व्यवहार पर उन्होंने दुख भी व्यक्त किया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ऐसे शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को चेतावनी दी है। कहा है कि तृतीय व चतुर्थ चरण में कराये जाने वाले मतदान के बाद मतगणना कार्य में भी ड्यूटी लगायी गई है। सभी को प्रत्येक दशा में अपनी ड्यूटी करनी अनिवार्य है। अन्यथा यदि कोई शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारी मतदान व मतगणना कार्य में अनुपस्थित पाया जाता है तो उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बृहस्पतिवार को बीएसए जय प्रताप सिंह व डीआईओएस शिव चंद राम ने बताया की मतगणना कार्य में कोई शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारी बिना किसी गंभीर कारण के अनुपस्थित पाया जाता है तो उनके खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर अग्रिम विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित कर दी जायेगी।
विज्ञापन

बीएसए जय प्रताप सिंह ने बताया की शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को ड्यूटी पर भेजने का आदेश खंड शिक्षा अधिकारी कड़ाई से पालन कराएं अन्यथा किसी भी दशा में उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी की मतगणना तक ड्यूटी स्पष्ट रूप से बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें