महराजगंज। भारतीय स्टेट बैंक सीएसआर पहल से वनटांगिया गांव सोलर हाईमास्ट लाइट से जगमग हो गए हैं। वनटांगिया गांव में उनके जीवन स्तर में बदलाव लाना और उनके जीवन में प्रकाश पुंज फैलाना हमारा मूल उद्देश्य है।
स्वास्थ्य शिक्षा, प्रकाश, पर्यावरण पर निरंतर सरकार कार्य कर रही है। उक्त बातें केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने बुधवार को शहर के एक मैरिज में कही। यहां आयोजित कार्यक्रम में हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार निरंतर आमजन के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए प्रयासरत है और उसमें भी पिछड़ी और अति पिछड़े क्षेत्र में बिजली पानी सड़क शिक्षा स्वास्थ्य और सुरक्षा के कार्य किए जा रहे हैं l उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वन क्षेत्र जनपद महाराजगंज में है और इन वनों के रोपण का कार्य 1860 से वनटांगिया के लोग कर रहे थे।
भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि बांटा गया के समग्र विकास के लिए एसबीआई संकल्पित है। बिजली के क्षेत्र में हमने जो कार्य किया है महत्वपूर्ण है, लेकिन आगे हम बांटा गया गांव में निवास करने वाले लोगों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में और बेहतर कार्य करने की योजना बना रहे हैं।
भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक गोरखपुर कुमार आनंद और क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर अभय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि क्रेडिट आउटरेज प्रोग्राम के अंतर्गत चलो गांव की ओर कार्यक्रम और गांव में मेगा लोन मेला से लाभ दिया गया।
पनियरा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार वनटांनिया और मुसहर गांव में विशेष्य करके स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि महराजगंज के आर्थिक सामाजिक विकास कार्यों में एसबीआई हर स्तर पर कार्य कर रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, जिलाध्यक्ष भाजपा संजय पांडेय ने भी संबोधित किया।
भारद्वाज ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के सचिव विमल पांडेय वनटांगिया गांव की पृष्ठभूमि और उनकी आवश्यकताओं को रेखांकित किया। इस दौरान मुख्य प्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय कृष्णकांत, मुख्य प्रबंधक अमित अग्रवाल, प्रबंधक मुख्यालय शाखा अवनीश कुमार सिंह, शशि शेखर, अवनीश कुमार सिंह शशि शेखर, मनोज श्रीवास्तव, डॉ. शांतिशरण मिश्र, डॉ. बलराम भट्ट, कृष्ण गोपाल जायसवाल मौजूद रहे।