फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाजपेयी अमर रहें के नारों से गूंज उठी तराई

Sat, 18 Aug 2018 12:50 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
वाजपेयी अमर रहें के नारों से गूंज उठी तराई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर जिले में तमाम स्थानों पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उनके निधन पर सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज बंद रहे। इससे कलेक्ट्रेट परिसर और विकास भवन में चहल पहल नहीं दिखी। बाजार में कुछ दुकानें ही खुली रहीं और भीड़ भी कम दिखी।
विज्ञापन

 
 नगर में जहां तहां समूह में बैठ कर लोग भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते दिखे। देश एवं समाज हित में उनके द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा होती रही।श्रद्धांजलि सभाओं में अटल बिहारी अमर रहें और वंदेमातरम के घोष से तराई का इलाका गूंज उठा। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, सौरभ मिश्रा, एलबी राय, विनोद जायसवाल, लाल बहादुर नायक, इम्तियाज, रामबेलास आदि ने नगर पालिका सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पुष्प अर्पित कर शोक जताया। कॉस्मोपोलिटन स्कूल में प्रबंधक महेंद्रानंद जायसवाल, प्रधानाचार्य एसएन सिंह, अजहर, उमाशंकर आदि ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।  पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्राथमिक शिक्षक संघ सदर ब्लॉक कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष बैजनाथ सिंह, सतीश गुप्ता, ब्लॉक मंत्री अखिलेश पाठक ने अटल के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं का कहना था कि अटल के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है।आरके सन साइन एकेडमी के प्रबंधक ई. विवेक गुप्ता, सुनीलआदि ने शोक जताया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने पार्टी कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान कहा कि राजनीति में एक युवक का अंत हो गया। भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुरदेस अंसारी, गुड्डू कुरैसी आदि ने भी वाजपेयी के निधन पर शोक जताया।  डॉ. राकेश राय, डॉक्टर शांति शरण मिश्र, शिक्षक केके शुक्ला ने कहा कि भारतीय राजनीति में उनकी कमी की भरपाई संभव नहीं है। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। सेवा भारती के महामंत्री राममोहन अग्रवाल ने कहा कि अटल सर्वमान्य नेता थे। श्रद्धांजलि सभा में छोटेलाल गुप्ता, पशुपति नाथ तिवारी, रामदुलारे त्रिपाठी, शिवाकांत आदि मौजूद रहे। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक त्रियुगी नारायण त्रिपाठी, रमेश उपाध्याय, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक राय, आदित्यनाथ शुक्ल, रमेश आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। नगर के सक्सेना चौक पर शहर के तमाम लोगों ने मौन रखकर अटल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें