फरेंदा। राजकीय कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी की टीम द्वारा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां 10 छात्राओं को भाषण प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। इसमें वैष्णवी को प्रथम, मोनिका को द्वितीय व साधना को तृतीय स्थान मिला। प्रधानाचार्य डॉ. ज्योति सिंह ने विजेता छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य डॉ. ज्योति सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यालयों में आयोजित होने चाहिए। इससे छात्राओं के अंदर ऊर्जा के साथ-साथ संवाद करने की भी प्रेरणा जागृत होती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मस्तिष्क से स्वस्थ समाज का विकास होता है। स्वस्थ समाज का विकास होता है तभी देश और समाज आगे बढ़ता है। डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने कहा कि वर्तमान समय में किशोरावस्था के दौरान वायु प्रदूषण जल प्रदूषण और पोषण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। डॉ. आसमा ने कहा कि बालिकाओं को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। काउंसलर विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि 10 से 19 वर्ष तक के किशोर किशोरियों को शिक्षा के साथ-साथ पोषण पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। इस दौरान वर्षा, नजमा खातून, आंचल गुप्ता, सोनिका यादव, मोनिका यादव, वैष्णवी, सुमन पटेल, मनीषा, बिंदु चौरसिया, अंजलि मौजूद रहीं। संवाद