फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वाद-विवाद में वैष्णवी और सना सैय्यद विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। जनपद स्तरीय डॉ. संपूर्णानंद वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धनेवा धनेई में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के जनपद नोडल डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में ‘’नारी सशक्तिकरण एक भ्रम अथवा यथार्थ’’ विषय पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पक्ष और विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

पक्ष में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आनंद नगर की वैष्णवी और विपक्ष में सना सैय्यद विजेता रहीं। उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त विद्यालय की टीम मंडल स्तर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। पक्ष में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धनेवा धनेई की शीतल, विपक्ष में अनुष्का द्वितीय स्थान पर रहीं। पक्ष में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नौतनवा की रिंकला और विपक्ष में पूजा यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें