फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के हीरो व प्रभावी शख्सियतों की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी, न करें लापरवाही
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कोरोनारोधी टीका लगाने की रफ्तार बढ़ाने से अब समाज के हर वर्ग के लोग अपनी जिम्मेदारी को समझने लगे हैं। लोगों को जागरूक कर टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। चाहे सामाजिक क्षेत्र के लोगों हों या फिर चिकित्सक, वे सभी लोगों को प्रेरित करने में जुटे हैं। जिले में 22,04,491 लोगों में 22,11,162 को पहली डोज लग चुकी है। 19,39,641 को दूसरी डोज और 30,841 लोगों को तीसरी डोज लग चुकी है। अधिक से अधिक लोग टीक लगवाकर सुरक्षित हो जाएं, इसके लिए अभियान से जुड़े सभी कर्मी तेजी से काम कर रहे हैं। सभी लोगों ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है, इसमें लापरवाही न बरतें।
----
टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। सभी लोगों को समय से टीका लगवाना चाहिए। लापरवाही से परेशानी हो सकती है। सभी टीके समय से लगवाने पर भविष्य से समस्या होने की आशंका नहीं रहेगी।
विज्ञापन

- डॉ. ज्योत्सना ओझा, महिला अस्पताल
------
कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए लोगों को अक्सर प्रेरित करता रहता हूं। टीका लगने से कोई परेशानी नहीं होती है। सुरक्षित जीवन के लिए कोरोना रोधी टीका लगवाना बेहद जरूरी है।
- आदित्य श्याम देव, प्रबंधक, माता रानी रूमाली देवी पीजी कॉलेज नदुआ
--------------
समाज के हर वर्ग के लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के दौरान टीका लगवाने से होने वाले लाभ के बारे में भी बताया जाता है। स्कूल में कैंप लगवाकर विद्यार्थियों को टीका लगवाया गया।
श्वेतानंद जायसवाल, प्रधानाचार्य, कास्मोपोलिटन स्कूल
-----------------------
जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण हो, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करना अब तो दिनचर्या में शामिल है। लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जाता है।
- विजय पांडेय, प्रबंधक, सिटी सेंटर हास्पिटल
----------------
कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीका काफी मददगार है। इससे कोई परेशानी नहीं होती है। समय समय पर केंद्र पर पहुंचकर टीके का तीन डोज जरूर लगवाएं। इसमें लापरवाही न करें।
विज्ञापन

- पं. दिवाकर मणि त्रिपाठी, मां पीतांबरा जनकल्याण ज्योतिष केंद्र
--------
स्वास्थ्य विभाग की ओर से केंद्र पर तैनात कर्मी लोगों को समय से दूसरी डोज लगवाने की अपील की जाती है। इसके अलावा लोगों को टीका लगवाने से होने वाले लाभ के बारे में बताया जाता है। तेजी से टीकाकरण का ग्राफ बढ़ रहा है।
- नागेंद्र पांडेय, जिला कोल्ड चेन मैनेजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें