फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रात में नींद गायब, दिनभर थकान और चिड़चिड़ापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित दिनचर्या और बढ़ते तनाव के बीच लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। रात में समय पर नींद नहीं आने और बार-बार नींद टूटने से दिनभर थकान, चिड़चिड़ापन और एकाग्रता में कमी जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल भी नींद में बाधा बनने की प्रमुख वजहों में शामिल है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि पर्याप्त नींद शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। नींद पूरी नहीं होने पर व्यक्ति सुबह उठने के बाद भी सुस्ती महसूस कर सकता है। इसके साथ ही काम में मन नहीं लगना, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आना, सिर भारी रहना और किसी काम पर ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है। लंबे समय तक नींद की समस्या बने रहने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। इसका असर लोगों के कामकाज और रोजमर्रा की गतिविधियों पर पड़ रहा है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित दिनचर्या जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें