फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को बताई गई हेलमेट की उपयोगिता

Tue, 20 Feb 2018 01:12 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
विद्यार्थियों को बताई गई हेलमेट की उपयोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा (महराजगंज)। हेलमेट लगाकर बाइक चलाने के लिए ‘अमर उजाला’ की तरफ से चलाए जा रहे विशेष अभियान की लोगों ने सराहना करते ह़ुए इसे अच्छी पहल बताया है। इस बीच अभियान से प्रेरित होकर शिक्षक अब स्कूलों के विद्यार्थियों को भी हेलमेट के प्रयोग व उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दे रहे हैं। शिक्षकों का मानना है कि विद्यार्थियों के माध्यम से उनके अभिभावकों तक हेलमेट की उपयोगिता की जानकारी पहुंचाई जा सकेगी। अन्य  लोगों को भी सुरक्षा के प्रति सतर्क करते हुए बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट के प्रयोग की बात बताई जा रही है। शहर से लेकर गांव तक लोग हेलमेट पहनने का संकल्प ले रहे हैं। 
विज्ञापन


फरेंदा क्षेत्र के चंद्रा पब्लिक स्कूल में सोमवार को दिन में विद्यार्थियों को बाइक चलाते समय यातायात नियमों के पालन के संबंध में विशेष ध्यान देने की हिदायत प्रधानाचार्य की तरफ से दी गई। प्रधानाचार्य जितेंद्र गिरी ने कक्षा छह से लेकर इंटरमीडिएट तक के विद्यार्थियों को बाइक चलाने के दौरान यातायात नियमों के पालन करने तथा हेलमेट के प्रयोग करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें