फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किसानों में टोकन के जरिए यूरिया वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत असुरैना, टोला कुकेसर में स्थित साधन सहकारी समिति तरैनी में किसानों में टोकन के जरिए यूरिया खाद वितरित की गई। यूरिया लेने के लिए शुक्रवार की सुबह किसानों की लंबी कतार व भीड़ लग गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टोकन पाने वाले किसानों की लाइन लगवाई और बगैर टोकन भीड़ लगाने वालों को वहां से हटा दिया, तब जाकर खाद का वितरण शुरू हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, साधन सहकारी समिति में यूरिया की 1475 बोरी का स्टाॅक है। बृहस्पतिवार को टोकन वितरित किया गया था। लेकिन शुक्रवार की सुबह टोकन लेने किसानों से कई गुना अधिक किसान बिना टोकन के गए। सचिव की सूचना पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और टोकन लेकर आने वाले किसानों की लाइन लगवाकर बाकी भीड़ को वहां से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें