फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चोरी की सूचना पर हंगामा, जांच में निकला प्रेम प्रसंग

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात करीब 11 बजे महिला ग्राम प्रधान के घर में घुसे युवक को महिला ग्राम प्रधान ने देख लिया। युवक को चोर समझकर ग्राम प्रधान ने उसे अपने घर के ही एक कमरे में बंद कर दी। हंगामा बढ़ा और सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला। सोमवार को थाने पर हुई पंचायत में युवक अपनी प्रेमिका से शादी करने को राजी हो गया तो मामला रफा-दफा हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात करीब 11 बजे में पानी पीने के लिए उठीं महिला ग्राम प्रधान ने एक युवक को अपने घर के एक कमरे में देखा तो बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। कुछ ही देर बाद तीन लोग वहां पहुंचे और कमरे का ताला तोड़ने का प्रयास करने लगे। ग्राम प्रधान का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और गले पर चाकू रखकर धमकाया और मंगलसूत्र और एक कान की बाली छीनकर फरार हो गए। इसके बाद चोर-चोर का शोर मचा और हंगामा बढ़ने लगा। इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने कमरे में बंद युवक को अपनी हिरासत में ले लिया और मौके से एक मोबाइल फोन और एक जूता भी बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए युवक ने बताया कि वह कुशीनगर जिले का रहने वाला है और उसकी बहन की शादी महिला ग्राम प्रधान के गांव में हुई है। बहन के घर आने-जाने के दौरान उसका ग्राम प्रधान की भतीजी से प्रेम संबंध हो गया। वहीं अपनी प्रेमिका को बुखार की दवा देने के लिए ही वह रविवार रात में महिला ग्राम प्रधान के घर गया था। तभी उसे कमरे में बंद कर दिया गया। इसके बाद उसने कमरे के अंदर से ही अपने बहनोई को सूचना दी। बहनोई अपने भाई के साथ उसे छुड़ाने के लिए घर पहुंचे थे। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि युवती के माता-पिता नहीं हैं और युवक व युवती बालिग हैं। सोमवार को थाने में घंटों चली पंचायत के बाद दोनों विवाह के लिए तैयार हो गए। वहीं इस बाबत एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों बालिग हैं। दोनों का विवाह तय हो गया है। लूटपाट का आरोप जांच में सही नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें