फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को पीटा, फिर भिड़े दोनों पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के एक वार्ड में मंगलवार आधी रात विवाहिता से मिलने पहुंचे युवक को परिजन ने पकड़कर पीट दिया। इसकी जानकारी पाकर दूसरे पक्ष के लोग पहुंचे तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शादीशुदा युवक का उसी वार्ड की विवाहिता से प्रेम संबंध है। आरोप है कि विवाहिता के पति और सास ने घर के पास दोनों को देख लिया। इसके बाद युवक को पकड़कर पिटाई कर दी। जानकारी मिलने पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलने पर परतावल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। इसके बाद घायलों का सीएचसी परतावल में उपचार कराया गया। परतावल चौकी प्रभारी अनीश सिंह ने बताया कि मामले में किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें