महराजगंज। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए कक्षा 12 की छात्रा सौंदर्या को बृहस्पतिवार को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। पदभार संभालकर सौंदर्या ने अभिलेखों का निरीक्षण किया और परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।
प्रधानाचार्य धनंजय सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति को बढ़ावा देने के लिए यह कवायद की गई। अमरेंद्र शर्मा, कामाख्या जायसवाल, राजेश कुमार ,अखंड दुबे, संतराज यादव, रत्ना द्विवेदी, प्रतिभा पटेल, अमरनाथ आदि मौजूद रहे। संवाद