फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल-इंटर के परिणाम देख चहके मेधावी

विज्ञापन
आरपीआईसी सिसवां में यूपी बोर्ड का रीजल्ट निकलने के बाद खुसी का इजहार करती छात्राएं।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
हाईस्कूल-इंटर के परिणाम देख चहके मेधावी
विज्ञापन

- आरपीआईसी में हाईस्कूल के 14 विद्यार्थियों को मिला 95.66 प्रतिशत
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। यूपी बोर्ड का हाईस्कूल एवं इंटर का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित हुआ तो सभी छात्र-छात्राएं खुशी से उछल पड़े। कोरोना काल में बिना परीक्षा के इस बार परिणाम घोषित हुआ है। सभी ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि कोरोना का असर अब कम हो रहा है तो पढ़ाई में आने वाली मुश्किलें दूर होंगी। वैसे भी ऑनलाइन पढ़ाई के जरिए छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने की कोशिश जारी है।
पंडित दिन दयाल इंटर कॉलेज के एमडी दुर्गेश सिंह ने बताया कि हाईस्कूल एवं इंटर में सभी विद्यार्थी पास हैं। वहीं शिवजपत सिंह इंटर कॉलेज भिटौली, जीएसवीएस इंटर कॉलेज समेत अन्य कॉलेजों के विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की।
विज्ञापन

सिसवां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय आरपी स्कूल के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के बच्चों ने उच्चतम अंक पाकर सफलता का परचम लहराया है। आरपीआईसी में हाईस्कूल में कनक त्रिपाठी, खुशी सोनी, हर्ष लाट, मोहम्मद कैफ, प्रियांशु, राहुल गुप्ता, आफताब अंसारी, राजनंदनी सुल्तानिया, शाम्भवी मद्धेशिया, दिव्य मिश्रा, शिवम सिंह, अजीज अहमद एवं तान्या साही 95.66 अंक प्राप्त किया है। विद्यालय के प्रबंधक महंथ तिवारी, विद्यालय अध्यक्ष डॉ. पंकज तिवारी, संचालक ई. नीरज तिवारी, सह संचालक धीरज तिवारी, इंचार्ज देवेंद्र शुक्ल, प्रतीक श्रीवास्तव, अंकित पांडेय, मनीष केसरी, संस्कृति जायसवाल आदि ने खुशी जाहिर की।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार ज्ञान भारती इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य ईशदत्त शर्मा ने बताया कि विद्यालय में हाईस्कूल में 229 एवं इंटरमीडिएट 95 छात्र-छात्राओं का नामांकन हुआ था। परीक्षा परिणाम में सभी छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक हासिल कर सफलता हासिल किया है। वही रामभोली कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक आशीष मणि त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय में हाईस्कूल में 231 और इंटरमीडिएट में 393 छात्राओं का नामांकन था। परीक्षा परिणाम में विद्यालय का सौ फीसदी परिणाम आया है। इसी क्रम में रामहर्ष इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विशंभर पांडेय ने बताया कि विद्यालय में हाईस्कूल में 535 और इंटरमीडिएट में 543 छात्र-छात्राएं पंजीकृत रहे। परीक्षा परिणाम में शत प्रतिशत सफलता हासिल की।
विज्ञापन

आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहते हैं अभय
महराजगंज। सिसवा क्षेत्र डढौली गांव के अभय कुशवाहा आईपीआईसी में इंटर मैथ वर्ग में 94 प्रतिशत हासिल किया है। इनके पिता अंगद किसान है। अभय ने बताया कि आईएएस बनकर देश की सेवा करने का सपना है। बौलिया गांव की रहने वाली अंकिता त्रिपाठी 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। इनके पिता ईश्वर चंद त्रिपाठी किसान और मां अनिता त्रिपाठी गृहणी हैं। अंकिता ने बताया कि प्रशासनिक सेवा में जाने की इच्छा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें