नवनीत ने हासिल किया जिले में दूसरा स्थान
वहीं जिले के दूसरे नंबर के टॉपर नवनीत ने बताया कि बड़ी बहन नंदनी वर्ष 2018 में हाई स्कूल, 2020 में इंटर जिले की टॉप सूची में शामिल रही। उन्हीं से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का ठान ली। प्रत्येक दिन कम से आठ घंटे पढ़ाई जारी रखा। सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रहा। सीधा फोकस किताबों पर रहा। खाली वक्त में दोस्तों एवं परिवार के बीच रहता था।
पिता ब्रह्मानंद मुंबई में बढ़ईगिरी करते हैं। उनके द्वारा आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित किया जाता है। भविष्य में डॉक्टर बनकर मरीजों की सेवा करनी है। इसी उद्देश्य से आगे की पढ़ाई करूंगा। माता सिंधु देवी ने बेटे को मिली सफलता पर खुशी जाहिर की। दो भाई बहनों में सबसे छोटे नवनीत को आगे बढ़ने की चाह है।
उन्होंने बताया कि मेरे पसंदीदा शिक्षक वारिश अली हैं। वह विज्ञान के शिक्षक हैं। इनके द्वारा कठीन तथ्यों को सजह भाव से समझाना अच्छा लगता है। गलती होने पर भी डांटने के बजाय बेहतर ढंग से समझाने का प्रयाय करते हैं। विज्ञान मेरा पसंदीदा विषय है।