फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : उत्तर पुस्तिका खेलने साथ पहुंचे प्रवेश पत्र, शीघ्र वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं में 31,740 तो 10वीं में हैं 38,961 प्रतिभागी
विज्ञापन

1.73 लाख उत्तर पुस्तिका की है पहली खेप
महराजगंज। 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी अंतिम दौर में है। प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू हो चुके हैं। 18 फरवरी से लिखित परीक्षाएं भी शुरू होंगी। इसके लिए जनपद में 1,73,142 उत्तर पुस्तिकाओं की पहली खेप प्रवेश पत्र के साथ मंगलवार को डीआईओएस आफिस पहुंचा दी गई है। बी और सी कापियां पहुंचने के बाद उत्तर पुस्तिका व प्रवेश पत्र परीक्षा केंद्र तक भेजे जाएंगे।
यूपी बोर्ड 2026 में जनपद से कुल 70,701 परीक्षार्थी हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इसमें हाईस्कूल के 38,961 व इंटर में 31,740 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। जनपद में इनके लिए 104 परीक्षा केंद्र बनाकर एआई लैस सीसीटीवी से संबद्ध किए जा चुके हैं। मंगलवार उत्तर पुस्तिकाओं के पहुंचने का क्रम शुरू हुआ। बोर्ड परीक्षा का डेस्क देख रहे हरि चौधरी ने बताया कि इंटरमीडिएट की ए कापी 95,220 व हाईस्कूल के लिए 77,922 छत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई हैं। इंटर मीडिएट का प्रवेश पत्र भी आया है लेकिन बी और सी उत्तर पुस्तिका प्रति व हाईस्कूल के प्रवेश पत्र आना शेष है। सभी कॉपी व प्रवेश पत्र आने के बाद वितरण के लिए इन्हें स्कूलों व परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

4000 से अधिक विद्यार्थियों ने दी प्रयोगात्मक परीक्षा
यूपी बोर्ड की प्रभावी प्रयोगात्मक परीक्षा में जंतु विज्ञान व गृह विज्ञान विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा कुल 62 स्कूलों में आयोजित हुई। 4000 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रयोगात्मक परीक्षा की निगरानी कंट्रोल रूम से की गई। 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट व इतने ही स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने फरेंदा तहसील क्षेत्र के कुल दो स्कूलों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रयोगात्मक परीक्षा की शुचिता जांच की।
विज्ञापन

वर्जन
जनपद में प्रयोगात्मक परीक्षा शांति पूर्ण तरीके से जारी है। निगरानी कंट्रोल रूम से रखी जा रही। उत्तर पुस्तिका व प्रवेश पत्र कार्यालय पर आने लगे हैं। सभी खेप मिलने के बाद वितरण कराया जाएगा।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें