जीएसबीएस इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकलतीं परीक्षर्थी।
महराजगंज। यूपी बोर्ड की परीक्षा में दूसरे दिन सिर्फ इंटरमीडिएट की परीक्षाएं हुई। पहली पाली में कंप्यूटर तो दूसरी पाली में नागरिक शास्त्र की परीक्षा हुई। दोनों पालियों की परीक्षा में 415 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बरगाहपुर लेहड़ा सहित चार केंद्रों का निरीक्षण किया सभी जगह शांतिपूर्ण परीक्षा होती मिली।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में सुबह की पाली में कंप्यूटर विषय की परीक्षा में कुल 1,607 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1542 मौजूद रहे और अनुपस्थिति 65 की रही। इसी प्रकार दूसरी पाली में नागरिक शास्त्र के लिए पंजीकृत 5,358 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 5,008 उपस्थित और 350 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में गठित छह सचल दल ने कुल 21 केंद्रों का निरीक्षण रिपोर्ट कंट्रोल रूम को दिया।
कंट्रोल रूम का दायित्व देख रहे वरिष्ठ प्रवक्ता रामजी प्रसाद ने बताया कि पहली पाली में सीमित केंद्रों पर ही परीक्षा हुई क्योंकि इसके विद्यार्थी कम थे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट कला वर्ग के 5,008 ने परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया।
सामान्य रहे नागरिक शास्त्र के प्रश्न : राजकीय बालिका इंटर काॅलेज धनेवा की रोशनी पटेल व अनामिका ने बताया कि नागरिक शास्त्र के प्रश्न बहुत कठिन नहीं नहीं थे।
एनसीईआरटी की पुस्तकों से जुड़े प्रश्न आए थे। लोकतंत्र व सरकार की संरचना आधारित बहुविकल्पी प्रश्न सहज लगे। दीर्घ उत्तरीय लिखने में कुछ समय लगा।