फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मोगलहा में सुहेलदेव राजभर की मूर्ति का अनावरण

Wed, 21 May 2025 09:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोगलहा स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में बुधवार को सुहेलदेव राजभर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रमुख सचिव डॉ. अरविंद राजभर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने सुहेलदेव के वीरतापूर्ण कार्यों और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजभर समाज की एकजुटता समय की मांग है। सुभासपा की ओर से लंबे समय से जाति आधारित जनगणना और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर किया गया संघर्ष अब रंग ला रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर राजभर ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव शक्ति सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन मंदिर व्यवस्थापक राजकुमार राजभर के विशेष आमंत्रण पर किया गया था। इस दौरान जितेंद्र सिंह, डॉ. विवेक सेठ, बच्चूलाल राजभर, शिवशंकर उर्फ सोनू जायसवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें