फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जनता दरबार में पहुंचे फरियादी, पंकज चौधरी ने सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सोमवार को अपने गृह जनपद पहुंचे। इस दौरान धनेवा स्थित अपने आवास पर उन्होंने जनता दरबार आयोजित कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने सड़क, बिजली, राजस्व, पुलिस, विकास कार्य, रोजगार और पेंशन सहित विभिन्न समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र भी सौंपे। पंकज चौधरी ने लोगों की शिकायतों को सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर बातचीत की और समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम जनता की शिकायतों के समाधान में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी केवल चुनाव के समय जनता के बीच जाना नहीं बल्कि लगातार उनके सुख-दुख में सहभागी बनना है। जनसुनवाई जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उनका प्रयास है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जनता की समस्या सुनना महज औपचारिकता नहीं बल्कि जनप्रतिनिधि का दायित्व है। शिकायतकर्ता को भरोसा होना चाहिए कि उसकी बात सुनी गई है और समाधान के लिए कार्रवाई भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें