फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: माता-पिता को खोने वाले दिव्याल को मिला 10 लाख का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को केंद्र सरकार की पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना से मदद दी जा रही है। इसी क्रम में महिला कल्याण विभाग की ओर से जंगल फरजंद अली निवासी रामेश्वर सिंह और सविता देवी के पुत्र दिव्याल सिंह को 10 लाख रुपये का चेक दिया गया।
विज्ञापन

सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि कोरोना महामारी ने अनेक परिवारों को गहरे दुख और संकट में डाल दिया था। जिन बच्चों ने इस दौरान अपने माता-पिता को खोया, उनके जीवन में आए खालीपन की भरपाई संभव नहीं है। हालांकि, सरकार ऐसे बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की प्राथमिकता संकट से प्रभावित जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना है। पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना इसी संवेदनशील सोच का उदाहरण है। दिव्याल सिंह को मिली सहायता राशि उसके भविष्य को संवारने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि माता-पिता का साया खो चुके बच्चों को यह महसूस नहीं होना चाहिए कि वे अकेले हैं। उनकी शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना सरकार के साथ समाज की भी जिम्मेदारी है। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना है।
कार्यक्रम में जिला कोषाधिकारी क्षमा नाथ राय, मानवेंद्र द्विवेदी, राकेश अग्रहरी, जय हिंद चौधरी, अजय पटेल और सभासद जितेंद्र कुमार उर्फ पप्पू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें