फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कांट्रेक्ट कैरिज की आड़ में विभाग को लगा रहे चूना

Fri, 09 May 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में कांट्रेक्ट कैरिज परमिट के सहारे छोटे वाहन व ट्रेवलर पर्यटकों व यात्रियों के लिए संचालित किए जा रहे हैं। इससे विभाग को चूना लगाने में इन वाहनों के संचालक कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

उप संभागीय परिवहन विभाग के मुताबिक जनपद में कांट्रेक्ट कैरिज परमिट आठ हजार से अधिक वाहनों के जारी हैं। कांट्रेक्ट कैरिज परमिट से केवल शादी, पार्टी की बुकिंग का कार्य ही किया जाना है, जिसमें एक निश्चित स्थान से दूसरे निश्चित स्थान तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होती है।
कांट्रेक्ट कैरिज परमिट का शुल्क कम रहता है, लेकिन इस परमिट के सहारे पर्यटक व यात्रियों के लिए भी यह वाहन संचालित किए जा रहे हैं। नेपाल सीमा सोनौली से लेकर गोरखपुर तक लगभग एक दर्जन कांट्रेक्ट कैरिज वाली स्कार्पियो का नियमित संचालन प्रभावी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें