फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनियंत्रित बाइक पुल की रेलिंग से टकराई, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार–रामपुर मार्ग पर हादसा, स्थानीय लोगों की तत्परता से बची जान
विज्ञापन




चौक बाजार। कोतवाली क्षेत्र के बागापार और रामपुर के बीच स्थित एक राइस मिल के पास नहर पुल पर बृहस्पतिवार की रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुल से बाइक के टकराने की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचकर तुरंत बचाव कार्य में जुट गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बांसपार निवासी राजेश बृहस्पतिवार को किसी काम से बागापार गया था। देर रात वापस घर लौटते समय जब वह रामपुर बुजुर्ग स्थित राइस मिल के पास नहर पुल पर पहुंचा, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान राजेश के मोबाइल पर उनकी पत्नी का कॉल आया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कॉल उठाकर परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी। साथ ही तत्काल कोतवाली पुलिस और एम्बुलेंस को भी सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। बागापार चौकी प्रभारी मनीष कुमार पटेल ने बताया कि परिजनों को सूचना देकर घायल को उपचार के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें