फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनियंत्रित बाइक नाली में गिरी, दो युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। महाराजगंज से चैनपुर स्थित अपने घर जा रहे रहे दो युवकों की मोटरसाइकिल ग्राम सभा दरहटा के पास अनियंत्रित होकर नाली में गिर गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल युवक अंकित वर्मा पुत्र संजय वर्मा की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनके साथ बाइक पर बैठे दूसरे युवक शेषनाथ वर्मा पुत्र योगेंद्र को भी चोट आई है। दोनों युवकों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को चौक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें