फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गैस सिलिंडर नहीं मिला तो उपभोक्ताओं ने जाम कर दिया ठूठीबारी-निचलौल मुख्य मार्ग

विज्ञापन
गैस उपभोक्ताओं ने भरवलियां ढाला ठूठीबारी-निचलौल एनएस 730 एस मार्ग पर किया चक्का जाम।
विज्ञापन
सुबह सात से आठ बजे तक उपभोक्ताओं ने जाम रखा ठूठीबारी-निचलौल मुख्य मार्ग
विज्ञापन

बुकिंग के बावजूद गैस नहीं मिलने से परेशान हैं उपभोक्ता, लकड़ी की भी किल्लत

ठूठीबारी। बुकिंग के बाद भी गैस सिलिंडर न मिलने पर परेशान उपभोक्ताओं ने भरवलियां ढाला ठूठीबारी-निचलौल मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उपभोक्ताओं को किसी तरह समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक मुख्य मार्ग जाम रहा और मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति रही।
ठूठीबारी स्थित मां शक्ति एचपी ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी से क्षेत्र के लगभग 18 हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। उपभोक्ता गैस सिलिंडर के लिए बार-बार एजेंसी जा रहे हैं लेकिन उनके हाथ केवल मायूसी लग रही है। बुधवार की सुबह क्षेत्र के उपभोक्ता करीब सात बजे ठूठीबारी निचलौल मार्ग एनएस-730 एस सड़क पर चक्का जाम कर दिया। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों के समझाने के बाद उपभोक्ताओं ने आठ बजे चक्का जाम खत्म किया। घंटों लाइन लगाने के बाद भी गैस सिलिंडर नहीं मिलने से लोग आक्रोशित हैं।
विज्ञापन

एक घंटे तक मुख्य मार्ग चक्का जाम होने से राहगीर परेशान दिखे। राबड़ी देवी, बजरंगी, असलम शेख, राम अवतार, दिलीप, कतवारु, सोमन गुप्ता, इद्रजीत वरुण, राजन, शमशेर अली, आमिना खातून, रामबेलास प्रजापति, दिलजान राइन आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग के बावजूद भी क्षेत्र में गैस सिलिंडर की सप्लाई नहीं मिल रही है। लकड़ी की भी किल्लत है। चूल्हे पर किसी तरह खर-पतवार लगाकर खाना बनाया जा रहा है। गैस सिलिंडर की समय पर डिलीवरी न होने से परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने गैस एजेंसी के संचालक से बात की और उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि सिलेंडरों की डिलीवरी घर-घर की जाएगी, इसलिए भीड़ लगाने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस के आश्वासन के बाद उपभोक्ताओं ने चक्का जाम समाप्त कर दिया और यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो गया।
विज्ञापन

वर्जन
अफवाहों पर ध्यान न दें और व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। संबंधित एजेंसी को गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
- बसंत सिंह, क्षेत्राधिकारी, निचलौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें