डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल
नौतनवां (महराजगंज)। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौतनवां बाईपास पर एक पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की देर शाम बाइक से जा रहे दो लोग डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी रतनपुर भिजवाया।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इंदिरा नगर निवासी 45 वर्षीय रमेश चंद्र जायसवाल तथा राजेंद्र नगर निवासी 24 वर्षीय अंकित बाइक से सोनौली की तरफ से नौतनवां लौट रहे थे। नौतनवां बाईपास मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास सामने पशु आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दोनों लोग गिर गंभीर रूप से घायल हो गए।