फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कार की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल

Thu, 01 Feb 2024 06:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। जहां से गंभीर हालत देख दोनों को मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के परासखाड़ निवासी भरथरी पांडेय (45) व हरिनंदन चौधरी (55) बृहस्पतिवार को करीब चार बजे बाइक से फरेंदा की तरफ जा रहे थे। अभी बाजारडीह के आगे पहुंचे थे कि गोरखपुर से सौनौली जा रही कार की चपेट में आ गए, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कार छोड़कर चालक फरार हो गया। वाहन पुलिस के कब्जे में है। थानाध्यक्ष ने कहा कि तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें