फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कर्नाटक में विद्युत स्पर्शाघात से दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों चचरे भाई थे, कर्नाटक में पेंटिंग का कार्य करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

घुघली। कर्नाटक के मंगलूर में मजदूरी करने गए घुघली थाना क्षेत्र के बरवा खुर्द गांव के दो युवकों की विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


बरवा खुर्द निवासी विवेक साहनी (22) और विशाल साहनी (24) कई वर्षों से मंगलूर में रहकर पेंटिंग का काम करते थे। कुछ दिन पहले ही दोनों घर से काम पर गए थे। सोमवार को काम के दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। साथ काम कर रहे उनके साथियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सोमवार देर रात कर्नाटक पुलिस ने फोन पर घटना की जानकारी परिजनों को दी और आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के लिए उन्हें बुलाया। मंगलवार की सुबह दोनों मृतकों के स्वजन कर्नाटक के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें