फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 16 लाख नेपाली मुद्रा के साथ दो युवक गिरफ्तार

Tue, 29 Jul 2025 06:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। स्थानीय पुलिस एवं एसएसबी के जवानों ने मंगलवार को तहसील रोड से दो युवकों को 16 लाख रुपये नेपाली मुद्रा के साथ हिरासत में ले लिया। पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिल पाने की स्थिति में दोनों का कस्टम अधिनियम में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि नगर के तहसील रोड पर स्थित नहर चौराहा पर मंगलवार की दोपहर एक मामूली दुर्घटना हुई, जिसमें एक बाइक पर सवार दो युवक गिर गए। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एसएसबी युवकों को बाइक के साथ थाने पर उठा लाई।
तलाशी के दौरान युवकों के पास से एक हजार रुपये के 1092 और पांच सौ रुपये के 1016 नेपाली नोट बरामद हुए। नेपाली मुद्रा में 16 लाख रुपये की बरामदगी बताई गई है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक इस संबंध में कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिस पर पुलिस ने उनके रुपये और वाहन को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि गिरफ्तार श्यामनाथ गुप्ता एवं राम ईश्वर गुप्ता निवासी हरदीडाली थाना सोनौली को रुपये और बाइक के साथ कस्टम अधिनियम में चालान कर आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें