फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उत्तर पूर्व के राज्यों की संस्कृति समझने को साइकिल से निकले दो युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
70 दिनों में नेपाल होते हुए भारतीय मूल के नॉर्थ ईस्ट राज्यों समेत करीब 5000 किलोमीटर की करेंगे यात्रा
विज्ञापन

साइकिल से ही लेह और लद्दाख की यात्रा भी पूरा करने का है लक्ष्य
नौतनवा। उत्तर पूर्व राज्यों की संस्कृति और सभ्यता को समझने और युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने के लिए साइकिल यात्रा पर निकले दो युवक शुक्रवार की सुबह नौतनवा के रास्ते नेपाल की ओर रवाना हुए। युवकों के मुताबिक वह हरियाणा के हिसार से शुरू कर नेपाल होते हुए भारतीय के उत्तर पूर्व के राज्यों तक की 5000 किलोमीटर की यात्रा को 70 दिनों के अंदर साइकिल से ही पूरा करेंगे।
साइकिल यात्री मनीष चाहर निवासी गांव ख्योवाली जिला सिरसा प्रांत हरियाणा एवं अनमोल जायसवाल निवासी महेंद्र नगर, नौतनवा जिला महराजगंज प्रांत उत्तर प्रदेश ने बताया कि भारत के नॉर्थ ईस्ट राज्यों के बारे में बहुत से लोग नहीं जानते हैं। उत्तर पूर्व के राज्यों कुछ राज्यों के नाम सुनने के बाद तो लोग उसे भारत से अलग कोई दूसरा ही देश समझने लगते हैं। ऐसे में युवा पीढ़ी को इस यात्रा के माध्यम से उत्तर पूर्व के राज्यों और वहां की संस्कृति और सभ्यता से जोड़ना ही उद्देश्य है। युवकों ने बताया कि हरियाणा के सिरसा से दोनों साथियों ने साइकिल से यात्रा की शुरुआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली, अयोध्या, लखनऊ, गोरखपुर, सोनौली बॉर्डर से नेपाल में प्रवेश कर वहां के कुछ ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने के बाद भारत के सिक्किम में प्रवेश करेंगे। फिर यहां से गैंगटॉक, असम, अरुणाचल प्रदेश के तवांग, जीरो, डिब्रुगढ़, नागालैंड के कोहिमा, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, वेस्ट बंगाल के सिलीगुड़ी में पहुंचकर यात्रा को समाप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि करीब पांच हजार किलोमीटर की इस यात्रा को उन्होंने 70 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद वह साइकिल से ही लेह लद्दाख की यात्रा पर भी निकलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें